Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 253 रनों का लक्ष्य, रिजवान ने खेली 86 रन की पारी

t1401 8

Asia Cup 2023 PAK vs SL: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में आज गुरुवार को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों के बीच मैच हो रहा है। मैच के शुरूआत में बारिश के कारण काफी देर तक दोनों टीमों के बीच टॉस नहीं हो पाया था।
इस मैच में जिस टीम को जीत मिलेगी वह फाइनल में पहुंचेगी। इस मैच में जो जीतेगा उसका मुकाबला 17 सितंबर को भारत से होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 252 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन 86 रन मोहम्मद रिजवान ने नाबाद बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 52 रन की पारी खेली। इफ्तिखार ने 47 रन बनाए हैं। उन्होंने रिजवान के साथ शतकीया साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान की दमदार वापसी कराई।

पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए

श्रीलंका के लिए पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला। Asia Cup के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज का मुकाबला करो या मरो वाला है। क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। दोनों टीमों की सुपर-4 स्टेज का ये आखिरी मैच है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी की शुरूआत की है।

Exit mobile version