Pakistan महिला एजेंट ने सेना के अकाउंटेंक को फंसाकर हासिल की खुफिया जानकारी

उत्तराखंडPakistan महिला एजेंट ने सेना के अकाउंटेंक को फंसाकर हासिल की खुफिया...

Date:

रूडकी। दिल्ली रक्षा मंत्रालय की विशेष टीम ने हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी महिला एजेंट को सेना की गोपनीय जानकारी भेजने के मामले में रुड़की बीईजी में तैनात अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया। टीम ने उसका मोबाइल कब्जे में कर लिया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन्स कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। टीम उसके मोबाइल को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि उसके मोबाइल में टीम को अहम जानकारी मिली है। आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

सोमवार देर रात दिल्ली रक्षा मंत्रालय की एक टीम बीईजी परिसर पहुंची और सेना के अधिकारियों से वार्ता की। टीम ने वहां से अकाउंटेंट के पद पर तैनात इमामी खान निवासी सिकंदरपुर, बरेली को गिफ्तार किया। बताया जा रहा है कि टीम उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच करेगी। इसी के साथ देर रात तक टीम ने हनीट्रैप में फंसे आरोपियों से घंटों तक पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके मोबाइल पर एक नंबर से महिला की कॉल आई। जिसने खुद को पकिस्तानी सेना में बड़े पद पर होना बताया। जिसके बाद उसकी महिला से मोबाइल पर लंबी बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने पैसों का लालच देकर सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मांगे। पैसों के लालच में आकर उसने इंटरनेट के माध्यम से सेना के कई दस्तावेज महिला को भेजे। महिला एजेंट ने इसके बाद उसके खाते में कुछ पैसे भेजे थे। बताया जाता है कि उसकी महिला से मोबाइल पर करीब 200 बार बातचीत हुई।

घंटों पूछताछ करने के बाद टीम ने आरोपी को लेकर सिविल लाइन्स कोतवाली लेकर पहुंची। जहां बीईजी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात दीपक गुप्ता ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर इमामी खान के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। रात में रक्षा मंत्रालय की टीम आरोपी का मोबाइल लेकर दिल्ली चली गई। जबकि आरोपी अभी बीईजी में है। उससे सेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...