Site icon Buziness Bytes Hindi

Finance crisis: जमीन पर आया पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत का बना रहा माहौल

pakistan bharat

लाहौर। खराब आर्थिक स्थिति ने पाकिस्तान को जमीन पर ला दिया है। अब वह भारत के साथ बातचीत के लिए गिड़गिड़ाने की हालत में है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ बात करना पाकिस्तान की जररूत है। 14 वें कराची लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन पाकिस्तानी सेना की शाखा आईएसपीआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल (रिटायर्ड) अतहर अब्बास भी शामिल हुए।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के पूर्व डीजी ने कहा कि बातचीत, आज देश की जरूरत है। बातचीत को बढ़ाना सिर्फ सरकार या सेना का काम नहीं, क्योंकि अगर सारी जिम्मेदारी उन पर छोड़ देंगे तो बात आगे नहीं बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए मीडिया और व्यापार के जरिए शुरुआत की जा सकती है। इससे भारत में बातचीत के लिए माहौल तैयार होगा। जिससे सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनेगा। इसी के साथ अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की भी इसमें बाहरी दबाव बना सकते हैं।

बातचीत के कई मौके गवा दिए

अतहर अब्बास ने कहा कि अतीत में भारत और पाकिस्तान ने बातचीत शुरू करने के कई मौके आए थे। लेकिन सब गंवा दिए गए। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बस में सवार होकर लाहौर आने और फिर पाकिस्तान के पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ के आगरा जाने का जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान के राजनीतिक रूप से अस्थिर हालात पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब आपस में लड़ रहे हैं तो ऐसे माहौल में बातचीत नहीं हो सकती।

अस्थिरता पाकिस्तान और भारत के लिए नुकसानदायक

पाकिस्तानी सेना के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अस्थिर पाकिस्तान भारत के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में हम सिर्फ इस बात का इंतजार नहीं कर सकते कि सरकार ही भारत से बातचीत करेगी। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
यही वजह है कि वहां की सेना हो या फिर सरकार सभी एक सुर में भारत से बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद भारत से बातचीत करने की अपील कर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने अपना सबक सीख लिया है।

Exit mobile version