Site icon Buziness Bytes Hindi

मुल्तान टेस्ट में निकला पाकिस्तानी क्रिकेट का जनाज़ा, इंग्लैंड ने पारी से हराया

england

मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हराकर जनाज़ा निकाल दिया है, ऐसा नहीं कि ये पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार है, इससे भी बड़ी हारों का सामना उसे करना पड़ा है लेकिन अपनी गेंदबाज़ी के लिए पहचानी जानी वाली पाकिस्तान को उसी के घर में उसी के मैदानों पर उसकी पिच पर उसी गेंदबाज़ों की जो धुनाई की है वैसी धुनाई टेस्ट क्रिकेट में अबतक सिर्फ दो बार हुई है. पाकिस्तान के एक दो नहीं 6 गेंदबाज़ों ने रनों का सैकड़ा बनाया। इससे पहले सिर्फ एक बार और ऐसा हुआ है.

खेल के पांचवें दिन आज सलमान आगा ने 41 और आमिर जमाल ने 27 रन से फिर खेल की शुरुआत की जिसके बाद सलमान आगा ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन कुछ देर बाद 191 रन पर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिर गया. सलमान आगा 63 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, इसके बाद आमिर जमाल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया.

पाकिस्तान का आठवां विकेट 214 रन पर गिरा जब शाहीन अफरीदी 10 रन बनाकर आउट हो गए.और फिर पूरी टीम 220 रनों पर सिमट गयी. दूसरी पारी में अबरार अहमद बल्लेबाजी करने नहीं आए जबकि आमिर जमाल 55 रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड के जैक लीच ने 4 जबकि गस एटकिंसन और ब्रेडेन कार्सी को दो-दो विकेट मिले। क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब कि किसी टीम को अपनी पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद पारी की हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार से मुल्तान में शुरू होगा, इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में एक-शून्य की बढ़त मिल गई है.

Exit mobile version