Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan Civil War: पूर्व PM इमरान खान की रैली में भड़की हिंसा, फूंका गया मेट्रो स्टेशन

पाकिस्तान से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पूर्व PM इमरान खान द्वारा आयोजित रैली में हिंसा भड़क गयी है। बता दें कि इस रैली को रोकने के लिये पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं में बीच झड़प हुई थी, जोकि हिंसा में बदलकर करके गंभीर रूप धारण कर चुकी है। दूसरी ओर इस हिंसा में इस्लामाबाद का मेट्रो स्टेशन फूंके जाने की खबर सामने आयी है, जहाँ सुरक्षाबलों और कार्यकर्ताओं के मध्य भीषण भिड़ंत हुई है।

वहीं PM शहबाज शरीफ ने स्थिति को देखते हुये इस्लामाबाद को रेड जोन घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीटीआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये इस्लामाबाद में पुलिस ने सड़कें जाम कर दी थी, लेकिन कार्यकर्ता खुलवाने पर अड़ गये, इसी बीच दोनों के बीच झड़प शुरू हो गयी। दूसरी ओर सरकार ने इस रैली पर रोक लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा था कि आजादी मार्च के लिये पीटीआई को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाये, जिसके बाद यह हिंसा भड़क उठी है।

बता दें कि पूर्व PM व पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने अपने समर्थकों के साथ इस्लामाबाद कूच करने का ऐलान किया था, जिसके बाद देशभर से राजधानी में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुये इन्हें रोकना चाहा, जिसके बाद दोनों के बीच टकराव हो गया। वहीं इस हिंसा में पुलिसकर्मी और पीटीआई के कई कार्यकर्ता घायल हुये है, जिसके बाद भी लगातार टकराव जारी है।

Exit mobile version