वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे श्रंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान की टीम अपने ही बिछाए जाल में फंसती हुई नज़र आ रही है. पहले टेस्ट में स्पिन ट्रैक बनाकर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर अपने घरेलू मैदानों पर लगातार तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया था लेकिन दूसरे टेस्ट में वेस्ट इंडीज के अपेक्षाकृत कम अनुभवी स्पिनरों के सहारे पाकिस्तानी बैटिंग को एक्सपोज़ कर दिया। दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर वेस्ट इंडीज पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा और स्टंप्स के समय तक पाकिस्तान के चार प्रमुख बल्लेबाज़ों को आउट कर दिया था जिसमें बाबर आज़ाम भी शामिल हैं. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए अभी 178 रनों की ज़रुरत है और उसके पास अभी सिर्फ तीन बल्लेबाज़ हैं, शेष तो टैलेन्डर में शामिल हैं.
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 244 रन पर आउट हो गई, जिससे पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी 9 रन की बढ़त से शुरू की, कप्तान ब्रैथवेट और माइकल लुईस ने 50 रन की नींव रखी, माइकल 7 रन बनाकर आउट हो गए, फिर आमिर जांगो ने कप्तान के साथ मिलकर स्कोर 92 तक पहुंचाया। ब्रैथवेट की 52 रनों की पारी को नौमान अली ने पूरा किया, जिसके बाद रन बनते रहे और विकेट गिरते रहे, अमलाच ने 35 और सिंक्लेयर ने 28 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज की पूरी टीम 244 रन पर आउट हो गई। स्पिनर नौमान अली और साजिद खान ने 4-4 विकेट लिए। अबरार और काशिफ ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जब पारी की शुरुआत करने उतरी तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कप्तान शान मसूद और मोहम्मद हुरैरा 2-2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम और कामरान गुलाम क्रमश: 31 और 19 रन बनाकर आउट हुए। सऊद शकील 13 और काशिफ अली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
