पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 147 रनों से हराया

स्पोर्ट्सपाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 147 रनों...

Date:


पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 147 रनों से हराया

हरारे: पाकिस्तान ने हरारे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को पारी और 147 रनों से हरा दिया. उसकी इस जीत में शतकवीर आबिद अली और अजहर अली ने जितनी बड़ी भूमिका निभाई उतना ही अहम रोल रहा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 21 साल के शाहीन शाह अफरीदी और 34 साल के बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली का इन दोनों ने दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट लेकर जिम्बाब्वे को हार सौंपी. इसी के साथ यह जोड़ी पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गई है. यह पाकिस्तान की सातवीं जोड़ी बन गई है जिसने टेस्ट मैच में एक पारी में पांच-पांच विकेट लिए हों.

इस सूची में सबसे पहले नंबर पर हैं फजल महमूद और खान मोहम्मद. इस जोड़ी ने 1954 और 1955 में कराची में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ पांच-पांच विकेट लिए थे. फजल ने 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे तो वहीं मोहम्मद ने 73 रन देकर

1979-80 में कानपुर में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में एहतेशामुद्दीन और सिकंदर बख्त ने भी एक पारी में पांच-पांच विकेट साझा किए थे.

पाकिस्तान के लिए फिर यह काम बेंगलुरू में 1986-87 में इकबाल कासिम और तौसीफ एहमद की जोड़ी ने किया था. इकबाल ने 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे तो तौसिफ ने 54 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे.

पाकिस्तान से अभी तक ऐसा भारत के खिलाफ ही किया जा रहा था, लेकिन वकार युनिस और वसीम अकरम की जोड़ी ने 1992-93 में हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह काम किया. अकरम ने 45 रन देकर पांच और वकार ने 22 रन देकर पांच विकेट लिए थे.

2004-05 में शोएब अख्तर और दानिश कनेरिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में एक पारी में पांच-पांच विकेट लिए थे. अख्तर ने 109 रन देकर तो कनेरिया ने 125 रन देकर पांच विकेट लिए थे.

फिर लंबे अरसे बाद 2018-19 में हसन अली और यासिर शाह ने यह उपलब्धि दोहराई. इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अबु धाबी टेस्ट की एक पारी में पांच-पांच विकेट लिए थे.

अब जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में शाहीन और नौमान ने यह काम फिर किया है. शाहीन ने 52 रन देकर पांच विकेट लिए तो वहीं नौमान ने 86 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...