Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: पोलियो का नया केस आया सामने, अभी भी जूझ रहा यह देश

पाकिस्तान में पोलियो के मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जहाँ इससे निजात पाने के किये गये तमाम उपाय नाकाम दिखाई दे रहा हैं। वहीं पोलियो का पाकिस्तान में चौथा केस सामने आया है, जिसके बाद WHO की चिंता बढ़ गयी है और उसने इस मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट माँगी है। जानकारी के अनुसार पकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के नार्थ वजीरिस्तान जिले में 13 महीने का बच्चा पोलियो से संक्रमित पाया गया है, वहीं दुनिया में अब केवल दो ही देश बचे हैं जहाँ इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल है।

वहीं पिछले साल भी पाकिस्तान के इसी राज्य में पोलियो के दो नये मामले सामने आये थे, वहीं इस बार 13 महीने ने मीर अली में इस वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ मीर अली को पोलियो की ओरल वैक्सीन भी दी गयी थी, जिसके बाद भी इस वायरस ने जगह बना ली है। वहीं इस मामले की जाँच एजेंसियों ने गहनता से शुरू कर दी है, साथ ही सरकार ने भी इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट माँगी है।

बता दें कि इस राज्य के डेरा इस्माइल खान, बन्नू, टांक और लक्की मरवात जिले में पहले भी इसके केस देखने को मिले हैं, जहाँ अप्रैल मई की शुरुआत में 2 केस सामने आये थे। दूसरी तरफ पाकिस्तान में पोलियो को लेकर एक ही खतरनाक जगह मानी जाती है, वह है नॉर्थ वजीरिस्तान।

बता दें कि यहाँ के लोग पोलियो वैक्सीन लेने में लापरवाही करते हैं, इसके साथ ही वैक्सीन लेने के बाद अंगुली में निशान भी नहीं लगवाते हैं। दूसरी तरफ यहाँ सबसे अधिक ओरल वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन फिर भी यहीं से मामले अधिक सामने आते हैं।

Exit mobile version