Site icon Buziness Bytes Hindi

Umran Malik : उमरान मलिक की स्पीड से पाक गेंदबाज़ों में बेचैनी

भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों चर्चाओं में हैं. उनको लेकर पुराने और नए खिलाडियों के बयान सामने आ रहे हैं, अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान तेंदा बावुमा ने उमरान मलिक पर बयान दिया था और कहा था उमरान जैसे गेंदबाज़ों को खेलकर हमारे बल्लेबाज़ बड़े होते हैं. वहीँ अब पाकिस्तान के मौजूदा टीम के स्टार गेंदबाज़ शाहीन आफरीदी ने भी बयानबाज़ी की है. 

Also Read : Bangladesh Cricket : साक़िब ने फिर संभाली बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी

उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी बारे में पूछे जाने पर शाहीन आफरीदी ने कहा कि अगर स्पीड लाइन, लेंथ और स्विंग की जगह नहीं ले सकती है. शाहीन 8 जून से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूर्व मीडिया से बात कर रहे थे. शाहीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गर्मी बहुत ज़्यादा है लेकिन हम प्रोफेशनल हैं, हमें इस मौसम में अच्छी क्रिकेट खेलने होगी. शाहीन आफरीदी ने वेस्टइंडीज टीम को मजबूत टीम करार देते हुए कहा कि वे इस सीरीज को जीतना और विश्व चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेंगे. वेस्टइंडीज टीम यह दौरा वही है जो वह पिछले वर्ष कोविड के कारण पूरा नहीं हो पाया था. 

Also Read : India vs SA: बायो बबल के नियम हुए आसान

बता दें कि उमरान मलिक ने आईपीएल में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और इसीलिए लोग उनको नोटिस में ले रहे हैं. सहीं से पहले पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी कमेंट किया था, शोएब अख्तर ने उमरान को कहा था कि तेज़ी के चक्कर में कहीं अपनी कमर को न तुड़वा लें. शोएब अख्तर के नाम अब भी क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड कायम है. अख्तर को शायद अपने रिकॉर्ड के टूटने का डर सता रहा है. उमरान अभी नजवान हैं और 155+ की रफ़्तार तक पहुँच चुके हैं. अख्तर की तरह उमरान मलिक भी लाइन और लेंथ की जगह स्पीड को तरजीह देते हैं.

Exit mobile version