नई दिल्ली। OYO रूम्स चैन फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम स्थित एक हाईराइस बिल्डिंग की 20 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। आज दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को घटना की जानकारी मिली है।
गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित DLF की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। बाद में गिरे हुए व्यक्ति की पुष्टि OYO रूम्स संस्थापक के पिता के रूप में हुई हैं। सेक्टर-53 के एसएचओ के साथ एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि OYO रितेश की शादी इसी सप्ताह हुई थी। सात मार्च को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हाई-प्रोफाइल शादी का रिसेप्शन भी हुआ था। बता दें कि व्यापारी रितेश अग्रवाल देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से हैं। उन्होंने OYO की स्थापना उस समय की जब वह सिर्फ 19 साल के थे। नो-फ्रिल्स आवास में विशेषज्ञता रखने वाले ओयो रूम्स का गठन 2013 में किया था।
OYO बजट होटलों के मालिकों के साथ मिलकर उन्हें उन पर्यटकों से जोड़ने में मदद करता है। जो सस्ते लेकिन स्वच्छता मानकों को पूरा करते हैं। OYO अब 80 देशों में 800 से अधिक शहरों में काम कर रहा है और इसे दुनिया की सबसे तेज बढ़ती होटल श्रृंखलाओं में माना जाता है।
OYO Founder के पिता की 20 वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत
