Oye! Rickshaw ने दिसम्बर 2020 में पार किया 5 लाख राईड्स का आंकड़ा

प्रेस रिलीज़Oye! Rickshaw ने दिसम्बर 2020 में पार किया 5 लाख राईड्स का...

Date:


Oye! Rickshaw ने दिसम्बर 2020 में पार किया 5 लाख राईड्स का आंकड़ा

6 मिलियन राईड्स के साथ, यह भारत का सबसे बड़ा ई-रिक्शाॅ ऑपरेटर है।

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े ई-रिक्शाॅ ऑपरेटर Oye! Rickshaw ने दिसम्बर 2020 में तकरीबन 5,00,000 राईड्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, इसी के साथ इसकी मासिक राईड्स की संख्या कोविड से पहले के आंकड़ों को भी पार कर गई है। कंपनी ने 2017 के बाद से 6 मिलियन राईड्स की एक और उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में ओए! रिक्शाॅ देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते ईवी मोबिलिटी प्लेयर्स में से एक बन गया है।

भारत को परिवहन के समाधान उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के साथ Oye! Rickshaw अपने ई-रिक्शाॅ के माध्यम से फस्र्ट/लास्ट माईल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है। इसकी 35 फीसदी राइड्स मैट्रो स्टेशन से शुरू या खत्म होती हैं, इस तरह यह यात्रियों को किफ़ायती, सहज और आसान परिवहन समाधान उपलब्ध कराता है।

कंपनी ने चालकों की आय बढ़ने के लिए पिछले साल लाॅकडाउन के दौरान अप्रैल माह में अपने डिलीवरी कारोबार की शुरूआत की। दिसम्बर माह में यह कारोबार बढ़कर तकरीबन 4,00,000 डिलीवरीज़ तक पहुंच गया, जिसके साथ ड्राइवर की औसत आय लगभग ३० फीसदी बढ़ गई। समय पर डिलीवरी सर्विस शुरू किए जाने से जहां एक ओर ड्राइवरों की कमाई बनी रहीं, वहीं लाॅकडाउन के दौरान उन्हें दिल्ली में रहने में मदद भी मिली। वास्तव में Oye! Rickshaw ने जून से सितम्बर के बीच सबसे ज़्यादा ड्राइवर एनरोलमेन्ट दर्ज किया है।

‘‘इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन का भविष्य हैं और इन्हें तेज़ी से अपनाया जा रहा है। रिक्शाॅ देश भर में सभी वर्गों के लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा विकल्प बन चुका है। ऐसे में Oye! Rickshaw भारतीय परिवहन क्षेत्र का भावी प्रतिनिधित्व करता है। हम हर भारतीय को परिवहन का सुरक्षित, भरोसेमंद एवं किफ़ायती साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ श्री मोहित शर्मा, संस्थापक, Oye! Rickshaw ने कहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related