नासिक में अस्‍पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक, 22 मरीज़ों की मौत

फीचर्डनासिक में अस्‍पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक, 22 मरीज़ों की मौत

Date:


नासिक में अस्‍पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक, 22 मरीज़ों की मौत

नासिक: देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है.

आधा घंटा ठप्प रही ऑक्सीजन सप्लाई
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे.

लीकेज के कण्ट्रोल
अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है.

मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत
आपको बता दें कि देश में इस वक्त मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है. अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है. कई राज्यों में ऑक्सीजन काफी मुश्किल से मिल रहा है, जिनमें महाराष्ट्र का नाम भी शामिल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...