Site icon Buziness Bytes Hindi

शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए घरों में इन पौधों को लगाएं


शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए घरों में इन पौधों को लगाएं

लाइफस्टाइल डेस्क : पेड़ काटने का आज हमको नतीजा मिल रहा है , लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान होते फिर रहे हैं। तो ऐसे में जरुरी है की हम अब सबक लें और पौधे लगाएं। इसके अलावा बहुत से ऐसे पौधे है जिनसे हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा –

एलोवेरा

एलोवेरा में औषधीय गुणों मौजूद होते है, जिसकी वजह से ये हवा को शुद्ध करने में मदद करता है | इसके अलावा ये हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड, मेथैनल और बेंजीन को दूर करता है | 

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ में ये वायु को भी शुद्ध करती है | आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की तुलसी दिन में 20 घंटे तक ऑक्सीजन देती है। तुलसी हवा में होने वाले जहरीले तत्वों को भी दूर करती है | 

Read also: भारत में कोरोना से मौतों पर ‘द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ की रिपोर्ट विकृत लोगों के दिमाग़ की उपज: भारत सरकार

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट देखने में भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है | इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पढ़ती | इसके अलावा ये बाहरी वायु में से विषैले तत्वों को अलग करके शुद्ध हवा देता है |  

Exit mobile version