मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक से भरी कार के मालिक ने की आत्महत्या

फीचर्डमुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक से भरी कार के...

Date:


मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक से भरी कार के मालिक ने की आत्महत्या

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है, पता चला है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ से भरी जो स्कॉर्पियो गाड़ी पायी गयी थी, उसके मालिक मनसुख हिरेन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती पड़ताल के आधार पर कहा है कि मनसुख हिरेन ने एक नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को उनका शव मिल गया है.

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली थी विस्फोटक से भरी गाडी
दरअसल, 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी मिली थी. इस स्कॉर्पियो कार से जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं. संदिग्ध गाड़ी को देख कर एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर) के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच में पुलिस को पता चला कि गाड़ी चोरी की थी. बताया गया था कि 17 फरवरी को एक शख्स की कार रास्ते में खराब हुई तो उसने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया. 18 तारीख को जब वो कार लेने पहुंचा तो गाड़ी वहां से नदारद थी. इस शख्स ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत भी की थी.

काफी दिन से हो रही थी रेकी
जांच में पुलिस को पता चला कि कार की नंबर प्लेट को बदला गया था. इस कार का नंबर मुकेश अंबानी के स्टाफ की गाड़ियों से मिलता जुलता था. पुलिस को गाड़ी के भीतर से कुछ और नंबर प्लेट भी मिलीं. ये सभी नंबर प्लेट्स भी अंबानी के स्टाफ की गाड़ियों के नंबरों से मिलती जुलती हैं. इससे पुलिस मान रही है कि विस्फोटक रखने वाले लंबे वक्त से अंबानी के स्टाफ और काफिले की रेकी कर रहे थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...