राजभर के मोर्चे के साथ 100 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी ओवैसी की AIMIM

उत्तराखंडराजभर के मोर्चे के साथ 100 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी...

Date:


राजभर के मोर्चे के साथ 100 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी ओवैसी की AIMIM

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। ओवैसी ने कहा कि वह भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन करेंगे। इसके अलावा किसी और पार्टी से चुनाव या गठबंधन की बारे में कोई बात नहीं हुई है।

ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि उ.प्र. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:-

1) हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

2) हम @oprajbhar साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं।

3) हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है

किसी पार्टी से गठबंधन की बात नहीं- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने साथ ही ये भी साफ किया कि गठबंधन के लिए और किसी दल से उनकी बातचीत नहीं हुई है। हालांकि हाल ही में यूपी AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने कहा था कि यूपी में अगर एसपी और बीएसपी में से किसी के साथ ही गठबंधन होता है तो बीजेपी को जीतने से रोका जा सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...