Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में ओवैसी को पता लगेगी उनकी हैसियत: संगीत सोम


यूपी में ओवैसी को पता लगेगी उनकी हैसियत: संगीत सोम

मेरठ: भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने असदुद्दीन ओवैसी और ओम प्रकाश राजभर के सियासी गठबंधन को सुहेलदेव महाराज के अनुयायियों के साथ धोखा बताया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर असदुद्दीन ओवैसी चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें अपनी हैसियत का पता लग जाएगा. दरअसल ओवैसी ने जबसे भाजपा को चैलेंज दिया है तभी से AIMIM प्रमुख संगीत सोम के निशाने पर हैं.

राजभर को भी बनाया निशाना
संगीत सोम ने ओवैसी के साथ ओमप्रकाश राजभर को भी निशाना बनाया है, संगीत सोम के अनुसार सुहेलदेव महाराज ने भारत में घुसपैठ करने वाले गाजी को हराया था लेकिन आज अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए ओम प्रकाश राजभर ओवैसी के साथ गठबंधन करके गाजी की मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे हैं. यह सुहेल देव महाराज के अनुयायियों के साथ धोखा है.

सपा पर भी ज़ुबानी हमला
सरधना विधायक ने सपा पर भी जुबानी हमला किया है. संगीत सोम ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा को ना तो प्रत्याशी मिल रहे हैं और ना ही उन प्रत्याशियों के लिए प्रस्तावक मिल रहे हैं. समाजवादी पार्टी अगले 25 सालों तक के लिए अपनी सियासी जमीन उत्तर प्रदेश से खो चुकी है. मुसलमान जानते हैं कि सपा गद्दारों की पार्टी है.

Exit mobile version