Site icon Buziness Bytes Hindi

ओवैसी ने दी पुलिस को धमकी, कहा, मोदी-योगी नहीं रहेंगे तो तुम्हें कौन बचाने आयेगा


ओवैसी ने दी पुलिस को धमकी, कहा, मोदी-योगी नहीं रहेंगे तो तुम्हें कौन बचाने आयेगा

कानपुर। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अब पुलिस को खुुलेआम चैलेंज करते हुए कहा कि जब मोदी-योगी पद पद पर नहीं रहेंगे तो तुम्हें कौन बचाने आयेगा। ओवैसी ने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि मुसलमान तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं। अल्लाह अपनी ताकत से तुम्हें नेस्तनाबूद कर देगा।

Read also: पीएम मोदी और सीएम योगी पर पर टिप्पणी कर फंसे असदुद्दीन ओवैसी , एफआईआर दर्ज

बीते दिनों कानपुर में हुई रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुलिस वालों याद रखो, हमेशा योगी सीएम और मोदी पीएम नहीं रहेंगे। वक्त के ऐतबार से खामोश मुसलमान तुम्हारे जुल्म को याद रखेगा। हालात बदलेंगे योगी अपने मठ में और मोदी पहाड़ों पर चले जायेंगे तो तुमको बचाने कौन आयेगा। अब तक मुसलमानों की उत्पीड़न की बातें कर भाजपा पर हमलावर रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस को जो धमकी दी है उसको लेकर भाजपा ने ओवैसी पर चैतरफा ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि ये 1921 वाला नहीं नया भारत है जिसमें आस्तीनों के सांपों को दूध नहीं पिलाया जायेगा बल्कि उनके फन को कुचल दिया जायेगा। कपिल मिश्रा ने कहा, मोदी-योगी अब कहीं ना जाने वाले।

योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने ओवैसी पर लगातार बहुसंख्यकों को चुनौती देने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हिन्दुस्तान है अफगानिस्तान नहीं जो तालिबानी आ जायेंगे। देश में मोदी और प्रदेश में योगी होने पर तालिबानी अपना हश्र खूब जानते हैं। उन्होंने ओवैसी पर इस तरह के बयान देने से बाज आने को कहते हुए कहा कि बहुसंख्यक अपनी पर आये जो आप कहां जाईयेगा यह बताईये?

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा की वीरों की भूमि पर जब कोई औरंगजेब या बाबर आयेगा तब-तब कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा। हम मुगलों या जिन्नावादियों से नहीं डरे तो तुमसे क्या खाक डरेंगे।

Read also: बाबरी मस्जिद को कभी न भूलेंगे : ओवैसी

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ओवैसी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा क्रिमनल और कम्यूनल माइंडसैट को समाज किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेगा।

Exit mobile version