AIMIM Chief Asaduddin Owaisi: ओवैसी का बड़ा आरोप, पैगंबर मोहम्मद से नफरत करती है भाजपा

नेशनलAIMIM Chief Asaduddin Owaisi: ओवैसी का बड़ा आरोप, पैगंबर मोहम्मद से नफरत...

Date:

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की तरफ से उछाला गया पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाज़ी का विवाद अभी शांत ही हुआ था कि तेलंगाना से भाजपा के बड़बोले और विवादित बयान देने के लिए मशहूर टी राजा फिर से इस मुद्दे को उभार दिया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर पहिगंबर मोहम्मद के खिलाफ न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय को गालियां भी दीं, हालाँकि टी राजा के इस विवादित बयान के बाद न सिर्फ उनको गिरफ्तार किया गया है बल्कि भाजपा ने उन्हें पार्टी से ससपेंड भी कर दिया है. अब टी राजा के इस बयान के बाद AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. ओवैसी ने कहा कि भाजपा पैगम्बर मोहम्मद और मुसलमानों से नफरत करती है. 

असदुद्दीन ने कहा कि टी राजा बयान हैदराबाद में हंगामे की साज़िश है. भाजपा तेलंगाना की शांति को भंग करना चाहती है.ओवैसी ने कहा कि मैं यहाँ का सांसद हूँ लेकिन मैं बता देना चाहता हूँ कि अम्न कायम करने की ज़िम्मेदारी सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि सबकी है. AIMIM चीफ ने कहा कि ‘सिर तन से जुदा’ जैसे नारे’ की वह घोर निंदा करते हैं लेकिन ऐसे बयानों की भरपूर निंदा होनी चाहिए जिससे शांति भंग होने का खतरा हो. 

Read also: Anti-Prophet Remarks: पैगंबर पर टिप्पणी के मामले में भाजपा ने विधायक टी राजा को पार्टी से किया निलंबित

ओवैसी ने कहा कि एक समुदाय के खिलाफ इस तरह की बातें इनकी ऑफिशियल पॉलिसी बन गई. ओवैसी ने कहा कि टी राजा की आवाज़ का नमूना लिया जाय, सिर्फ इनकी गिरफ़्तारी या सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा.  

बता दें कि भाजपा विधायक टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान तब  दिया जब वो कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हमला कर रहे थे. टी राजा ने मुनव्वर फारुकी के हाल ही में हैदराबाद में शो को कैसल कराने की भरपूर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके और शो भी काफी सफल रहा था. टी राजा ने इसी खुन्नस में इस तरह की बयानबाज़ी की जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने टी राजा केस दर्ज कर विधायक को गिरफ्तार कर लिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related