Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात से गरजे ओवैसी कहा बाबरी खोई लेकिन ज्ञानवापी नहीं खोने देंगे

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात की राजनीति में एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो चुकी है। कल गुजरात के अहमदाबाद पहुचे ओवैसी ने प्रत्येक राजनीतिक दल पर ताबड़तोड़ हमला बोला और कहा कि राजनीति दल मुस्लिम को महज वोट बैंक की तरह उपयोग करते हैं और उनके हित मे बोलने से कतराते हैं। हमारे संविधान ने हमे यह अधिकार दिया है कि हम अपनी संस्कृति के अनुसार जीवन जी सके और उसका अनुपालन कर सकें। 

आज उत्तरप्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद का मामला उफनाया हुआ है हर ओर से इसको लेकर तरह तरह की बातें सुनने को मिल रही है लेकिन एक भी विपक्षी दल या सत्ताधारी दल इसके सन्दर्भ में नहीं बोल रहा है सभी ने मौन धारण कर रखा है। आप , कांग्रेस, भाजपा या सपा सब कट्टरवादी दल है यह सिर्फ मुस्लिम का वोट हथियाना चाहते हैं लेकिन उसके हित मे खड़े होने में इन्हें जिल्लत महसूस होती है। यह  चाहते हैं मुस्लिम अपनी संस्कृति को अपने घर के अंदर रखे और बाहर इनकीं नीतियों और विचारों को अपना ले।

Also read: राज्यसभा के लिए मिलेंगे सिर्फ दो मौके, फिर जाना होगा चुनाव में

ओवैसी ने गुजरात से कहा भारत विविधताओं का देश है इसे आस्था के आधार पर नहीं चलाया जा सकता। मैं सरकार को बता रहा हूँ कि हमने बाबरी मस्जिद खो दी है लेकिन दूसरी मस्जिद हम नहीं खोएंगे। बिल्कुल नहीं। उन्होंने बाबरी मस्जिद को चालाकी और न्याय की हत्या करके छीना है लेकिन ज्ञानवापी के संदर्भ में ऐसा नहीं होगा। हम ज्ञानवापी को नहीं खो सकते। इसके साथ ही ओवैसी ने यह स्पष्ट किया है कि वह गुजरात मे कई सींटो पर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को सीधी टक्कर देकर इस बार गुजरात मे परिवर्तन का आगाज करेंगे।

Exit mobile version