Site icon Buziness Bytes Hindi

Owaisi attack video: ओवैसी पर हमले के तार देवबंद से जुड़़े, वायरल हुआ फायरिंग का वीडियो


Owaisi attack video: ओवैसी पर हमले के तार देवबंद से जुड़़े, वायरल हुआ फायरिंग का वीडियो

मेरठ। Owaisi attack video – एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुदनी ओवैसी के मेरठ के किठौर से दिल्ली लौटते समय हापुड जिले के टोल प्लाजा हुई फायरिंग के बाद रोज नए राज खुलकर सामने आ रहे हैं। छजारसी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की फुटेज सोशल मीडिया वायरल हो रही है। जिसमें दो युवक बेखौफ ओवैसी की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे हैं। इस फुटेज में ओवैसी के साथ चल रही काफिले में चल रही कार का चालक एक हमलावर युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास करता है। लेकिन हमलावर युवक खुद को बचा लेता है। वहीं इसी दौरान एक अन्य युवक ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग करता है। हालांकि ओवैसी के ऊपर हमला करने वाले दोनों युवक हिरासत में ले लिए गए हैं।

Read also: ओवैसी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई

लेकिन अब पूछताछ में रोज नई बातें सामने आ रही है। पहले बताया जा रहा था कि एआईएमआईएम यानी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले युवक सहारनपुर का रहने वाला है। लेकिन जांच में वह देवबंद का निकला है। यानी अब ओवैसी पर हुए फायरिंग के तार देवबंद से जुड़ गए हैं। जिसको लेकर अब देश की खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। वहीं ओवैसी पर हुए हमले की एआईएमआईएम ने निंदा की है। देवबंद से एआईएमआईएम प्रत्याशी हाफिज उमेर ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया है। हापुड पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से एक नोएडा बादलपुर का रहने वाला सचिन है। तथा दूसरा आरोपी युवक शुभम देवबंद का रहरे वाला है। देवबंद निवासी युवके के बाद में अब खु।िया एजेंसी और पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं इस पूरे मामलेम में सियासत भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी किसी भी दल ने हमले की निंदा नहींं की है।

Exit mobile version