Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: ओवैसी ने गुजरात चुनाव के लिए घोषित किये तीन उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल ने आज अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इन तीन उम्मीदवारों में दाणिलिमडा विधानसभा सीट से ओवैसी ने एक हिन्दू कैंडिडेट को मैदान में उतारा है. सेक्युलर वोटों में सेंध लगाने के लिए कुख्यात असदुद्दीन ओवैसी इस बार गुजरात चुनाव में कुछ ज़्यादा ही ज़ोर लगाते नज़र आ रहे हैं. बता दें कि सियासी गलियारों में AIMIM को भाजपा की बी टीम के रूप में पुकारा जाता है. 

कथित तौर पर मुसलमानों के मुद्दे उठाने वाले ओवैसी ने कौशिका बेन परमार को उम्मीदवार बनाकर अपनी सेक्युलर इमेज पेश करने की कोशिश की है. इसी के साथ ही गुजरात के  प्रदेश अध्यक्ष साबिर काबलीवाला को जमालपुर-खाड़िया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गयाहै. इस सीट से मौजूदा विधायक कांग्रेस पार्टी से इमरान खेड़ावाला हैं. कहा जा रहा है कि मुस्लिम-दलित बाहुल्य इलाके वाली इस सीट पर उम्मीदवार उतारकर ओवैसी ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है.  

बता दें कि दाणिलिमडा विधानसभा सीट से AIMIM की उम्मीदवार कौशिका बेन परमार पार्टी की महिला विंग अहमदाबाद की अध्यक्ष हैं, फिलहाल दाणिलिमडा विधानसभा सीट कांग्रेस के शैलेश परमार सिटिंग विधायक हैं. इस विधानसभा सीट में मुस्लिम और दलित वोटों की संख्या काफी ज्यादा है और अनुसूचित जाति के लिए ये विधानसभा सीट रिजर्व है, AIMIM का निशाना हमेशा उन सीटों पर रहता है जहाँ कांग्रेस या अन्य सेक्युलर पार्टी की पकड़ होती है, ओवैसी भाजपा की पकड़ वाली सीटों पर जाने से हमेशा बचते हैं.

Exit mobile version