मध्य प्रदेश में बाहर का किसान नहीं बेच सकता अपनी फसल, शिवराज ने कहा- भेज दूंगा जेल

फीचर्डमध्य प्रदेश में बाहर का किसान नहीं बेच सकता अपनी फसल, शिवराज...

Date:


मध्य प्रदेश में बाहर का किसान नहीं बेच सकता अपनी फसल, शिवराज ने कहा- भेज दूंगा जेल

सिहोर: देश में कृषि क़ानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, “मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी. लेकिन अगर बाहर से कोई किसान फसल बेचने आया या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक ज़ब्त करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा.” मुख्यमंत्री ने यह ऐलान सिहोरे में आयोजित एक रैली में किया.

नए कृषि कानूनों का खुला उल्लंघन
ज्ञात हो कि नए कानून के अनुसार किसान देश में कही भी अपनी फसल को बेंच सकता है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के इस ऐलान ने केंद्र के बनाए कानून का सीधा सीधा उल्लंघन है. इसके पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर ने राजस्थान के किसानों की मक्का की फसल खरीदने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें बयान बदलना पड़ा.

किसान कर रहे हैं आंदोलन
संसद द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय पंजाब सहित अन्य राज्यों से दिल्ली-हरियाणा के टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. किसान लगातर केंद्र सरकार ने मौजूदा समर्थन मूल्य और मंडी बने रहेगी की गारण्टी देने सहित तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...