Site icon Buziness Bytes Hindi

Cold Wave: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, राजस्थान में शून्य से नीचे पारा

churu

देश का समूचा उत्तरी भाग मंगलवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा. राजस्थान के चूरू में तो पारा शून्य से भी नीचे चला गया. मंगलवार को चुरू में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बता दें कि इस साल की सर्दियों का यह सबसे ठंडा दिन है. सीकर में भी यही हाल है, वहीँ राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

रेतीली ज़मीन पर बर्फ की चादर

राजस्थान की बात करें तो चूरू की रेतीली ज़मीन बर्फ से ढकी हुई है, इसे भी कुदरत का खेल ही माना जा रहा है, यहाँ ठंड से बचने के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और नीचे जाने की चेतावनी जारी की है. यह वही राजस्थान है जहाँ पारा 50 डिग्री के ऊपर भी चला जाता है. ठंड की हालत को देखते हुए भरतपुर जिले में 5 जनवरी तक सभी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

यूपी में घरों में दुबकने पर लोग मजबूर

इधर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। सबसे ज़्यादा परेशानी गाँवों से काम की तलाश में शहरों में रह रहे मज़दूरों को हो रही है, IMD के मुताबिक राजधानी लखनऊ का तापमान बुधवार को 7 डिग्री दर्ज किया गया वहीँ मुरादाबाद में 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मेरठ में 1 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. पिछले कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर जारी है। देश के दूसरे उत्तर भारतीय और पहाड़ी राज्यों की भी हालत शीतलहर से काफी खराब है.

Exit mobile version