बहुत बड़े हमले की तलाश में थे आतंकवादी, नगरोटा एनकाउंटर पर बोले पीएम मोदी

फीचर्डबहुत बड़े हमले की तलाश में थे आतंकवादी, नगरोटा एनकाउंटर पर बोले...

Date:


बहुत बड़े हमले की तलाश में थे आतंकवादी, नगरोटा एनकाउंटर पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को हुई आतंकी मुठभेड़ की वजह से मुंबई जैसा आतंकी हमला होने से टल गया। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में पता चला है कि मारे गए आतंकवादियों को मुंबई हमले की बरसी पर वैसे ही बड़े हमले को अंजाम देने के लिए भेजा गया था। इस संबंध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शामिल थे। वहीं, बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नाकाम साजिश की बात को लेकर ट्वीट किया।

बड़े हमले की थी साज़िश
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों को मार गिराया जाना और उनके पास बड़ी मात्रा में हथियारों व विस्फोटकों की मौजूदगी का होना यह संकेत देता है कि वे बहुत बड़े हमले की तलाश में थे, लेकिन उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल कर दिया गया है।”

सुरक्षाबलों ने नापाक साजिश को हराया
पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा, “हमारे सुरक्षाबलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म का परिचय दिया है। उनकी सतर्कता के कारण, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक प्रयासों को लक्षित करने के लिए एक नापाक साजिश को हराया है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...