Site icon Buziness Bytes Hindi

हमारा इम्यून सिस्टम रोगों से लड़ने में होता है सहायक, ऐसे बढ़ाये


हमारा इम्यून सिस्टम रोगों से लड़ने में होता है सहायक, ऐसे बढ़ाये

न्यूज़ डेस्क : अक्सर देखा गया है की मौसम बदलने के साथ ही कमजोर इम्युनिटी वाले बीमार पढ़ जाते है क्युकी बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में कई अच्छे उपाय बताए गए हैं।

इम्यून सिस्टम का कमजोर होना कोई बीमारी नहीं, लेकिन यह शरीर को बीमार जरूर बना देता है। हमारे खानपान में लापरवाही के कारण शरीर में जरूरी तत्व कम होने लगते हैं और शरीर रोगों से लड़ने की क्षमता खो देता है। साथ ही, हमारा एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देकर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।

इसकी इलाज के लिए एक ख़ास चीज़ पाई गयी है यूनानी चिकित्सा में खमीरा का इस्तेमाल बहुत खास है। यह किसी भी दवा दुकान पर मिल जाएगा। मोतियों का खमीरा या खमीरा मरवारीद की थोड़ी-सी मात्रा रोजाना दूध के साथ लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, खमीरे में ऐंटि-ऑक्सिडेंट और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मौसमी या पुराना बुखार खत्म हो जाता है। खमीरा खाने से दिल भी मजबूत होता है।

कुछ प्राकृतिक तरीके से भी इसका इलाज किया जा सकता है जैसे की अंकुरित अनाज खाने से भी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और फाइबर होते हैं, जो शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। इसे खाने का भी अलग तरीका है। दरअसल, अंकुरित अनाज तीन दिन में खाने योग्य बनता है।ड्राई फ्रूट्स भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

यूनानी पद्धति में इन्हें खाने का तरीका कुछ अलग है। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद फाइबर शरीर की पाचन क्रिया दुरुस्त करते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है और शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। मौसमी फल खाने से भी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार, मौसमी फल न केवल शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं बल्कि इनमें मौजूद विटामिन-सी शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

Exit mobile version