Oscar Winners 2023: बेस्ट एनिमेटेड फिल्म ‘पिनोचियो’ को आस्कर, जानें और किसको मिला अवार्ड

इंटरनेशनलOscar Winners 2023: बेस्ट एनिमेटेड फिल्म 'पिनोचियो' को आस्कर, जानें और किसको...

Date:

लॉस एंजिल्स। आज 13 मार्च को लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में हॉलीवुड के सबसे बड़े पुरस्कार ‘ऑस्कर 2023‘ के विजेताओं को दिए जाने की घोषणा की जा रही है। 95वां आस्कर अवॉर्ड अब तक किस-किस मिला। आइए जानते हैं यहां।
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का ऑस्कर अवार्ड ‘पिनोचियो’ को मिला है। इसके साथ फिल्म मेकर गुइलेर्मो डेल टोरो ऑस्कर इतिहास में सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ऑस्कर 2023 में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के स्टार के हुए क्वान को ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता‘ का आस्कर अवार्ड मिला है।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के लिए जेमी ली कर्टिस ने ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ का आस्कर खिताब जीता है। बता दें कि ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को ऑस्कर 2023 में 11 कैटेगरी में नामित किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए ‘नवलनी’ (डेनियल रोहर, ओडेसा राय, डायने बेकर, मेलानी मिलर और शेन बोरिस) को आस्कर अवार्ड मिला है।
सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ‘एन आयरिश गुडबाय’ को आस्कर मिला है।
जबकि बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ (जेम्स फ्रेंड) आस्कर मिला है।
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर का आस्कर खिताब ‘द व्हेल’ को मिला है।
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का आस्कर पुरस्कार रूथ कार्टर (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’) को मिला है।
सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ (एडवर्ड बर्जर, लेस्ली पैटर्सन और इयान स्टोकेल की पटकथा) को आस्कर पुरस्कार मिला।
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को आस्कर दिया गया है।
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अस्कर पुरस्कार जर्मनी की ऑर क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट को मिला है।
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का आस्कर पुरस्कार ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ दिया गया है।
बेस्ट म्यूजिक (ओरिजनल स्कोर) का आस्कर पुरस्कार ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के लिए वोल्कर बर्टेलमैन को मिला है।
बेस्ट विजुअल इफेक्ट का आस्कर पुरस्कार अवतार : द वे ऑफ वॉटर दिया गया है।
बेस्ट राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले) आस्कर अवार्ड ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को मिला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...