Site icon Buziness Bytes Hindi

जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ मंहगा

zomato

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस 25 फीसदी बढ़ा दी है. यानि ग्राहकों को खाना ऑर्डर करते समय प्रति ऑर्डर 5 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क देना होगा। बढ़ोतरी से पहले ज़ोमैटो प्रति ऑर्डर 4 रुपये का प्लेटफ़ॉर्म शुल्क लेता था। जनवरी 2024 में कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस 3 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी थी.

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जिन शहरों के लिए प्लेटफॉर्म बढ़ाया है. इसमें दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ जैसे शहरों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक दिन में 20 लाख से 22 लाख तक के ऑर्डर सर्व करती है। ऐसे में एक रुपये फीस बढ़ाने का सीधा असर कंपनी के मुनाफे के बढ़े स्तर पर देखा जा सकता है.

ज़ोमैटो ने अगस्त 2023 में प्लेटफ़ॉर्म शुल्क लेना शुरू किया था। उस समय कंपनी प्रति ऑर्डर 2 रुपये चार्ज करती थी। पिछले साल अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 3 रुपये और जनवरी 2024 में इसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया गया था।

ज़ोमैटो की मुख्य प्रतिद्वंद्वी स्विगी भी ऑर्डर पर प्लेटफ़ॉर्म शुल्क लेती है और वर्तमान में यह प्रति ऑर्डर 5 रुपये है। फिलहाल फूड डिलीवरी मार्केट में इन दोनों कंपनियों का 95 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है। वित्त वर्ष 2023-24 में जोमैटो ने 138 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वहीं पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 347 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

Exit mobile version