Site icon Buziness Bytes Hindi

Tomato Price: घर बैठे मंगवाए 70 रुपए किलो टमाटर, बस करना होगा ये काम

jl1014

Tomato Price: दिल्ली एनसीआर में ओएनडीसी ऐप से घर बैठे 70 रुपए किलो टमाटर मंगवा सकते हैं। इसके लिए कोई अलग से चार्ज देने की जरूरत भी नहीं है। दिल्ली एनसीआर में टमाटर का भाव इस समय 100 से 150 रुपए प्रति किलोग्राम है। ऐसे में सरकार जहां सस्ती दरों पर टमाटर बेच रही है। वहीं एक ऑनलाइन कंपनी सस्ते दरों पर घर बैठे टमाटर उपलब्ध करा रही है। यह सुविधा दिल्ली एनसीआर के लिए है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज सोमवार को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से 70 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेचने की बात कही है।

दिल्ली एनसीआर में टमाटर बिक्री

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा दिल्ली एनसीआर में टमाटर बिक्री के लिए ओएनडीसी के साथ करार किया है। 31 दिसंबर 2021 को ओएनडीसी की स्थापना हुई थी। जिसका मकसद खरीदार और विक्रेता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सस्ता सामान दिलाना था। उन्होंने कहा कि खरीदार प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक Tomato ऑर्डर कर सकते हैं और डिलीवरी अगले दिन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के दौरान कोई अलग से पैसा नहीं लिया जाएगा।

ऐप्स पर 70 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर ऑर्डर

शुरुआत में टमाटर ओएनडीसी में सूची पहली प्राथमिकता पर है। इसका इंटरफेस आसान है। खरीदार आसानी से इन ऐप्स पर जाकर 70 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर ऑर्डर कर सकता हैं। उपभोक्ता 2 किलोग्राम तक टमाटर ऑर्डर कर सकता है। फिलहाल, ई-कॉमर्स कंपनियां करीब 170-180 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रही हैं।

Exit mobile version