Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Alert: एनसीआर और राजधानी में आज लू का आरेंज Alert जारी, संभलकर निकले घर से

नई दिल्ली/मेरठ। आज रविवार को लू के और तेज होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। भीषण लू के चलते आज रविवार को मौसम विभाग ने एनसीआर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एनसीआर सहित दिल्ली में शनिवार को तापमान और बढ़ गया। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान इस समय 47.8 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि उप्र के बांदा में तापमान 48 डिग्री पर पहुंच चुका है। दूसरे राज्यों राजस्थान,मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में भी भीषण गर्मी पड़ रही हैै। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री पारा पहुंच गया है। जबकि दिल्ली में 46 डिग्री के पार तक तापमान जा पहुंचा है।

Also read: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी फिजा

दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सफदरजंग आर्ब्जवेटरी जो दिल्ली का बेस स्टेशन है यहां पर अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। शुक्रवार को तापमान 42.5 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के मौसम केंद्रों में दिन में लू दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और बारिश कम होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर और पश्चिमी उप्र में चलने वाली गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं तापमान को ऊपर ले जाएंगी। पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मानसून के पहले की गतिविधि को बढ़ाएगा। जिससे सोमवार, मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है।

Exit mobile version