Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather Update: आज चलेगी 30 KM रफ्तार से हवाएं, बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

weather

नई दिल्ली। एनसीआर और दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में बारिश हुई है। रविवार को दिल्ली एनसीआर में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कनाट प्लेस, सरोजनी नगर और पालम में तेज बारिश हुई। इसी के साथ इन इलाकों में ओले पड़े। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के कारण सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

हालांकि, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है। आज सोमवार के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वजह से सोमवार को कई इलाकों में बौछार के साथ बारिश हो सकती है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मंगलवार को कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 2.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

#image_title

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इस महीने दो दिनों में अब तक 4.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Exit mobile version