Site icon Buziness Bytes Hindi

ओपरा विन्फ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से पूछे सीक्रेट सवाल


ओपरा विन्फ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से पूछे सीक्रेट सवाल

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ओपरा विन्फ्रे के टॉक शो Super Soul में नजर आएंगी. हाल ही में डिस्कवरी प्लस के ऑफिशियल इंस्टागाम एकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ओपरा विन्फ्रे, प्रियंका चोपड़ा से पूछती हैं कि आप और निक फैमिली शुरु करने के बारे में क्या सोच रहे हैं? इस सवाल का जवाब प्रियंका ने क्या दिया यह इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है. इसके लिए हमें इस शो का ऑन एयर होने का इंतजार करना होगा. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से पहले ब्रिटने की शाही परिवार की बहू मेगन मार्कल, सिसली टायसन, शेरोन स्टोन, जूलियाना मार्गुलिस, मार्था बेक, जॉन मेचम और चिप और जोआना गेनेस टॉक शो सुपर सोल में बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं.

इस प्रोमो वीडियो में ओपरा विन्फ्रे कहती हैं कि मुझे उन लोगों को सुनने में ज्यादा अच्छा लगता है जो अपनी दिल की बात खुलकर सामने रखते हैं, जो हम सभी को प्रेरित करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं उनके लिए जीवन के गहरे मायने है. आपको बता दें कि प्रियंका का यह इंटरव्यू 20 मार्च को डिस्को + पर प्रीमियर होगा.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पहली साउथ एशियन महिला हैं जिन्होंने एक अमेरिकी टेलीविजन शो का लीड रोल करने का मौका मिला. सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद एक के बाद एक कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं. वह एक तकनीक-निवेशक भी है और यूनिसेफ गुडविल एम्बैस्डर के रूप में भी पूरी दुनिया में जाना जाता है.

Exit mobile version