Site icon Buziness Bytes Hindi

मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेगा विपक्ष


मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेगा विपक्ष

नई दिल्ली: कृषि बिलों पर राज्यसभा में हंगामे के बाद संसद परिसर में रात भर धरने पर बैठे विपक्षी पार्टियों के 8 सांसदों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। लेकिन, विपक्ष ने एकजुट होकर कहा है कि मॉनसून सत्र को दौरान विपक्षी दल के कोई सांसद सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे।

कांग्रेस ने बुलाई बैठक
इस बीच खबर यह भी है कि कांग्रेस ने आज लोकसभा का सत्र शुरू होने से पहले अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा है।

निलंबन निरस्त करने की मांग
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि हम चाहते थे कि न केवल निलंबन निरस्त हो, बल्कि साथ ही हम चाहते थे कि कृषि से जुड़े दोनों बिल वापस ले लिए जाएं और यदि सरकार बिल पर फैसला लेना चाहती है तो इसके लिए उचित मतदान हो। लेकिन उस तरह का कुछ भी नहीं होने वाला था क्योंकि सभापति किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए विपक्ष ने फैसला किया है कि मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।

Exit mobile version