Site icon Buziness Bytes Hindi

Monsoon Session 2023: विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, JDU ने जारी किया व्हिप

jl2705

Monsoon Session 2023 : आज संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षियों ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष ने नोटिस दिया था। जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार किया था। अब लोकसभा स्पीकर जिस दिन तय करेंगे, उस दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव में विपक्षी दल मणिपुर के हालात पर चर्चा की मांग कर सकते हैं। दिल्ली के अध्यादेश पर संसद में चर्चा की संभावना है। इसे लेकर जदयू ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। व्हिप जारी होने के बाद जदयू ने सांसदों को पार्टी का समर्थन करने की बात कही है।

काले कपड़े पहनकर संसद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे

विरोधस्वरूप विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। हंगामे के बीच जब लोकसभा की कार्यवाही शुरु हुई तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा विपक्ष का काम विरोध करना है, वो विरोध करें। देश तेज़ी से तरक्की कर रहा है लेकिन उन्हें देश की तरक्की पसंद नहीं आ रही। वो कुछ भी करें उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे है। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना देखा है।

मणिपुर के हालात पर सरकार के साथ विस्तृत चर्चा

विपक्षी इसको रोकना चाहते हैं? विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। उधर दूसरी ओर राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा जारी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी सदस्य काले कपड़े पहनकर मणिपुर के हालात पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। विपक्ष, मणिपुर के हालात पर सरकार के साथ विस्तृत चर्चा और प्रधानमंत्री से मणिपुर मामले में बयान देने की मांग कर रहा है। गुरुवार को विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Exit mobile version