दूरबीन लगाकर बैठा विपक्ष महाकुम्भ में कोई कमी नहीं ढूंढ पाया, योगी का दावा

उत्तर प्रदेशदूरबीन लगाकर बैठा विपक्ष महाकुम्भ में कोई कमी नहीं ढूंढ पाया, योगी...

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुंभ के बारे में ‘दुष्प्रचार’ करने की कोशिश करने के लिए विपक्षी नेताओं की आलोचना की और कहा कि इस आयोजन में आए श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या ने साबित कर दिया है कि ‘सनातन का झंडा’ हमेशा ऊंचा रहेगा। महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान के साथ बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का समापन हो गया

आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक समारोह में बोलते हुए कहा, ‘विपक्ष भ्रम पैदा करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन श्रद्धालुओं ने कुंभ में भारी संख्या में आकर उन्हें जवाब दिया, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार अभियान से प्रभावित नहीं होंगे।

आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ”इस आयोजन में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.अपहरण, चोरी या लूट की कोई खबर नहीं आई. विपक्ष दूरबीन लगाकर कमियां निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ”मौन अमावस्या पर मेला क्षेत्र में आठ करोड़ श्रद्धालु थे, लेकिन विपक्ष लगातार दुष्प्रचार और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।” सिर्फ मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हालाँकि शुरू में इस घटना को छुपाने की पूरी कोशिश की गयी लेकिन जब छुपाना नाकाम हो गया तब शाम को प्रेस कांफेरेंस करके बताना पड़ा कि हाँ भगदड़ में लोग मरे थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...