Monsoon Session Live: संसद में महंगाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन दोपहर तक के लिए स्थगित

नेशनलMonsoon Session Live: संसद में महंगाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन...

Date:

नई दिल्ली। विपक्ष के हंगामे के बीच दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही बाधित रही। आज सरकार संसद में विपक्ष के साथ महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा होगी। मंगलवार को महंगाई पर ही राज्यसभा में बहस होगी। लोकसभा में आज चर्चा को नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। बता दें कि शिवसेना सांसद विनायक राउत और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने महंगाई पर बहस के लिए लोकसभा में नोटिस दिया था। आज विपक्ष के भारी हंगामा के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं मनरेगा योजना के तहत कार्य आवंटन को लेकर वामपंथी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

Read also: IPS Transfer: सात आईपीएस के तबादले, लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर को हटाकर वेटिंग में डाला

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की संलिप्तता को लेकर भाजपा सांसदों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। सांसदों ने संसद भवन परिसर में धरना भी दिया। कांग्रेसी सांसद प्रमोद तिवारी ने सशस्त्र बलों में ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा को स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। बता दें कि असम में इस समय बाढ़ से सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस सांसद सुरेश कोडिकुन्निल ने झारखंड में सरकार गिराने की साजिश पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लखीमपुर खीरी कांड में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और सजा की मांग को लेकर निलंबन नोटिस दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...