Site icon Buziness Bytes Hindi

SBI की अमृत कलश योजना में निवेश का मौका अब 31 मार्च तक

Opportunity to invest in SBI's Amrit Kalash scheme now till 31st March

भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट करने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है. जानकारी के मुताबिक SBI अपनी विशेष सावधि जमा योजना (Best FD Plan Amrit Kalsh) को बंद करने नहीं जा रहा है, पहले खबर थी कि 31 दिसंबर 2023 को SBI की ये विशेष सावधि जमा योजना बंद हो रही है। SBI ने अब इसकी आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है जिसका मतलब ये हुआ आप अगले साल तक SBI के सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी किन विशेष योजनाओं की आखिरी तारीख बढ़ाई है और ग्राहकों को इसमें निवेश का मौका कब तक मिल रहा है?

भारतीय स्टेट बैंक पहले अपनी विशेष अमृत कलश योजना को 31 दिसंबर 2023 को बंद करने जा रहा था लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। SBI की विशेष सावधि जमा योजना- अमृत कलश में ग्राहकों को अब 31 मार्च 2024 तक निवेश करने का मौका मिल रहा है. ऐसे में अगर आप इस स्कीम में निवेश करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है. आपको अभी इस योजना में निवेश के लिए सोच विचार के लिए कई महीने मिल रहे हैं.

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश योजना के तहत आपको 400 दिनों की सावधि जमा पर 7.60 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलेगा। इस स्कीम के तहत आप कम समय में भारी रिटर्न पा सकते हैं. अमृत कलश योजना के अलावा भारतीय स्टेट बैंक अपने कस्टमर्स को अन्य सावधि जमा योजनाओं की सुविधा भी प्रदान करता है जिसमें निवेश करके ग्राहक मजबूत रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version