Site icon Buziness Bytes Hindi

Oppo का नया स्मार्टफोन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता लॉन्च


Oppo का नया स्मार्टफोन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता लॉन्च

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Reno 6 को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है | गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक,  Oppo Reno 6 PEQM00 मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और साथ में 65W का चार्जर दिया जाएगा।

ज्यादा जानकारी तो मिल नहीं पायी है लेकिन अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक PEQM00 मॉडल नंबर वाले फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 12GB रैम, 6.43 इंच की ओएलईडी स्क्रीन और 4,400mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

अभी तक कंपनी ने Oppo Reno 6 लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक रिपोर्ट में खुलसा हुआ था की स्मार्टफोन को अगस्त में पेश किया जाएगा और कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है।    

Read also: जांच हुई कम तो कोरोना का ग्राफ़ आया नीचे

आपकी जानकारी के लिए बता दे Oppo ने Oppo A53s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये से शुरुआत है। 

Exit mobile version