टेक डेस्क: Oppo भारत में Reno 6 सीरीज की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। भारत में 14 जुलाई की शाम 3 बजे Oppo Reno 6 Pro 5G और Oppo Reno 6 5G स्मार्टफोन लॉन्च होंगे | लेकिन अब लॉन्चिंग से पहले Oppo Reno 6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गये हैं।
स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 1200 मौजूदा होगा | फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 6nm प्रोसेस वाले मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें पावरफुल Arm Cortex-A78 कोर और 3GHz क्लॉक स्पीड का सपोर्ट भी मिलेगा | इसके अलावा इसमें 25 फीसदी ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी की बचत होती है। मतलब आपके मोबाइल की बैटरी लंबी लाइफ देगी।
Read also: बीस साल बाद अमरीकी बलों ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को छोड़ा
Oppo Reno 6 Pro 5G Bokeh Flare पोर्ट्रेट वीडियो, AI हाईलाइट वीडियो और अतिरिक्त प्रोफेशनल कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्चिंग के ऐलान से पहले ही Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। OPPO Reno 6 स्मार्टफोन में एक 6.43 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले होगा और ये एंड्राइड 11 बेस्ड ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। OPPO Reno 6 और Reno 9 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा , प्राइमरी कैमरा 64MP, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

