Oppo Reno 5 K स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

टेक्नोलॉजीOppo Reno 5 K स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Date:


Oppo Reno 5 K स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Oppo ने रेनो सीरीज के नए डिवाइस Oppo Reno 5 K को चीन में लॉन्च कर दिया है।  बता दें कि इससे पहले ओप्पो Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा गया था।   

Oppo Reno5 K की स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 5 के स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को फोन में 4,300mAh की बैटरी मिलेगी, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने ओप्पो रेनो 5 के स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। साथ ही इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Oppo Reno 5 K की कीमत 

ओप्पो ने अपने नए डिवाइस Reno5 K की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों डिवाइस की कीमत की जानकारी साझा करेगी। वहीं, यह हैंडसेट ग्रीन ब्रीज, स्टेरी ड्रीम और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...