Oppo Reno 5 5G सीरीज के स्मार्टफोन को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत तीन शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। इसमें Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro और Reno 5 Pro Plus का नाम आता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में दुनिया का पहला 50MP Sony सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस सीरीज के स्मार्टफोन में Snapdragon 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है।
संभावित कीमत
Oppo Reno 5 स्मार्टफोन को CNY 2,999 (करीब 33,700 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वही Oppo Reno 5 Pro को CNY 3,799 (42,700 रुपये) में पेश किया जाएगा। वहीं Oppo Reno 5 Pro Plus स्मार्टफोन को CNY 4,499 (करीब 50,600 रुपेय) में लॉन्चिंग की तैयारी है।
स्पेसिफिकेशन्स
- Oppo Reno 5 सीरीज के स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगी।
- Oppo Reno 5 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। वही सेकेंड्री कैमरे के तौर पर 8MP दिया जा सकता है। इसके अलावा 2MP के दो सेंसर दिये जा सकते हैं।
- Oppo Reno 5 Pro में 6.55 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। वही पावरबैकअप के लिए 4,300mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।
- Oppo Reno 5 Pro में MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
- Oppo Reno 5 Pro Plus में प्रीमियम Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 4,500mAh बैटरी दी जा सकती है।
- फोन में रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा 16MP, 12MP और 2MP का सपोर्ट दिया जा सकता है।

