Oppo जल्द लेकर आ रही है अपना पहला फोल्डेबल फोन, हो सकता है जून में लॉन्च

टेक्नोलॉजीOppo जल्द लेकर आ रही है अपना पहला फोल्डेबल फोन, हो सकता...

Date:


Oppo जल्द लेकर आ रही है अपना पहला फोल्डेबल फोन, हो सकता है जून में लॉन्च

सामने आयी  रिपोर्ट के अनुसार Oppo अपना पहला फोल्डेबल फोन जून में लॉन्च कर सकती है।

कंपनी इस साल जून में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि Oppo का फोल्डेबल फोन ओपो एक्स 2021 में बिल्कुल अलग होगा क्योंकि ओपेा एक्स 2021 का कॉन्सेप्ट एक रोलेबल फोन का है। उम्मीद है कि Oppo का फोल्डेबल फोन क्लैमशैल डिजाइन में दस्तक दे सकता है।

Oppo अकेली ऐसा कंपनी नहीं है जो कि इस साल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है। बल्कि सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi, Vivo और Google भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है और इसी साल नया फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा किया गया है कि Apple भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है लेकिन Apple के फोल्डेबल फोन के लिए अभी यूजर्स को काफी इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related