ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Oppo F19 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीट्रिपल रियर कैमरे के साथ Oppo F19 भारत में हुआ लॉन्च, जानें...

Date:


ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Oppo F19 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo यूजर्स के लिए गुड न्यूज है कि कंपनी ने Oppo F19 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी। भारत में इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसमें 6GB रैम दी गई है। 

Oppo F19 की कीमत और उपलब्धता

Oppo F19 को भारत में 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 18,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स को मिडनाइट ब्लू और प्रिज्म ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। लेकिन यह प्री-बुकिंग के आधार​ पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की प्री-बुकिंग लॉन्च के साथ ही शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के बाद बाद इसकी पहली सेल 9 अप्रैल को शुरू होगी। 

Read also: टीएमसी नेता के घर से मिली ईवीएम, सेक्टर अफसर सस्पेंड

Oppo F19 के साथ मिलेंगे ये लॉन्च ऑफर

Oppo F19 के साथ कंपनी ने कुछ लॉन्च ऑफर भी पेश किए हैं। अगर आपके पास DFC Bank, ICICI Bank, Kotak और Standard Chartered bank का कार्ड है तो आप स्मार्टफोन की खरीददारी पर 7.5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा Paytm पर भी 11 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस स्मार्टफोन को यूजर्स जीरो डाउन पेमेंट के साथ ईएमआई स्कीम में भी खरीद सकते हैं।

Oppo F19 में एंड्राइड 11 ओएस के साथ ColorOS 11.1 पर आधारित है और इसे Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। फोन में यूजर्स को 6GB रैम की सुविधा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

फोटोग्राफी के लिए Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो फोन में दिए गए 16MP फ्रंट कैमरे की मदद से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related