Site icon Buziness Bytes Hindi

Oppo Enco X TWS इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


Oppo Enco X TWS इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

 Oppo Enco X TWS इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 5 Pro के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Enco X TWS इयरबड्स में AirPods Pro डिजाइन के साथ सिलिकॉन इयर टिप्स का इस्तेमाल किया गया है। 

Oppo Enco X TWS इयरबड्स को भारत में 9,990 रुपये में पेश किया गया है। यह दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इनकी बिक्री भारत में 22 जनवरी से शुरू होगी। OPPO Enco X TWS इयरबड्स में 11mm डायनमिक ड्राइवर और हर एक इयरपीस में 6mm बैलेंस्ड मेंबरेन का इस्तेमाल किया जाएगा।

 इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर का सपोर्ट मिलेगा, जो ड्यूल माइक्रोफोन सिस्टम के साथ ANC फंक्शनैलिटी के साथ आएगा। इस इयरफोन में कुल तीन माइक्रोपोन का सपोर्ट मिलेगा। इमसे से हर एक इयरपीस न्वाइस रिडक्शन और वॉयर कैप्चर फीचर के साथ आएगा। OPPO Enco X TWS इयरफोन में करीब 4 घंटों का नॉनस्टॉप प्लेबैक टाइम मिलेगा, जो एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आएगा। साथ ही ANC के ऑफ होने पर इयरफोन में 5.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। 

इयरफोन चार्जिंग केस के साथ 20 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। इसमें 535mAh की बैटरी मिलेगी। अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो इयरफोन में ब्लूटूथ v5.2, SBC का सपोर्ट, AAC और LHDC ब्लूटूथ कोड्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें एक लो लैटेंसी मोड का भी सपोर्ट मिलेगा। जो OPPO Enco इयरफोन IP54 रेटिंग के साथ आएगी, जो जल्दी पानी और धूल में खराब नहीं होगा।

Exit mobile version