Site icon Buziness Bytes Hindi

Oppo का यह स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जाने संभावित स्पेसिफिकेशन


Oppo का यह स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जाने संभावित स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क। Oppo अपने नए हैंडसेट Oppo A74 पर काम कर रही है। इस अगामी डिवाइस की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। 

माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A74 स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए74 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिवाइस में Snapdragon 662 प्रोसेसर और 6GB रैम दी जाएगी। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

अन्य लीक्स की मानें तो कंपनी ओप्पो ए74 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखेगी। साथ ही इस डिवाइस को कई कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से अभी तक ओप्पो ए74 की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Exit mobile version