Oppo अपने शानदार स्मार्टफोन Oppo A74 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ओप्पो ए74 से जुड़ी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। अब इस अगामी डिवाइस को ऑस्ट्रेलिया की रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्चिंग तारीख की जानकारी मिली है।
Oppo A74 5G की संभावित कीमत
ऑस्ट्रेलियन रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए74 5G स्मार्टफोन को 13 अप्रैल के दिन लॉन्च होगा। इसे केवल 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत AUD 444 (करीब 24,800 रुपये) होगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक ओप्पो ए74 5G की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Read also: क्या मिसाल बनेगा यूपी का पंचायत चुनाव !
Oppo A74 5G की स्पेसिफिकेशन
लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए74 5G एंड्राइड 11 बेस्ड कलर ओएस 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 480 प्रोसेसर दिया जाएगा।
Oppo A74 5G में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और अन्य 2MP के सेंसर मौजूद होंगे। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Oppo A74 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

