Site icon Buziness Bytes Hindi

25 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे पेश किया जाएगा, Oppo A53 स्मार्टफोन…


25 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे पेश किया जाएगा, Oppo A53 स्मार्टफोन…

न्यूज़ डेस्क : दुनिया की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंंपनी Oppo ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट Oppo A53 2020 की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है. Oppo A53 2020 स्मार्टफोन को 25 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा.

यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और तीन कैमरे मिलेंगे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में इंडोनेशिया में पेश किया है.

आइए जानते है पूरी जानकारी​ विस्तार से OPPO A53 2020 को भारतीय मार्केट में 25 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे से पेश किया जाएगा. ग्राहक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसका लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं.

OPPO के मुताबिक, OPPO A53 2020 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 15,000 रुपए से कम होगी. इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को IDR 2,499,000 (करीब 12,700 रुपए) प्राइस टैग के साथ इंडोनेशिया के मार्केट में उतारा गया था.

  बता दे कि OPPO A53 में 90H रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल उपलब्ध कराया है. फोन में डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए सिंगल पंच होल डिस्प्ले उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को octa-core Qualcomm Snapdragon 460 प्रोसेसर पर पेश किया गया है.

सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है. वही, OPPO A53 में 16MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 16MP का है.

एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे सिंगल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, किन्तु माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है जिसकी सहायता से ग्राहकों 256GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं.

Exit mobile version