Site icon Buziness Bytes Hindi

Shocking News: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में परोसी अफीम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में अफीम बांटने का मामला सामने आया है। स्कूल में बैठकर अफीम खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद आज मंगलवार को शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल खुलने पर जांच का भरोसा दिलाया है।  जानकारी के अनुसार मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड स्थित रावली नाडी स्कूल का बताया जा रहा है। जहां वायरल वीडियो में स्कूल परिसर दिख रहा है। स्कूल परिसर में एक-दो छात्र टहलते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल में गत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसके बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि स्कूल में दरी बिछाकर वहीं बैठ गए। इसके बाद इन लोगों को अफीम बांटी गई। मौके पर सभी करीब दो घंटे तक स्कूल परिसर में ही बैठे रहे और अफीम का सेवन करते रहे। 

Read also: लाल किले से लिए गए संकल्प पूरे भी होने चाहिए: अखिलेश यादव

स्कूल में अफीम परोसे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। जानकारी होते ही जब वो स्कूल पहुंचे, तब तक सब जा चुके थे। वहीं सीबीईईओ ओमप्रकाश विश्नोई ने जानकारी दी कि वीडियो सामने आने का मामला संज्ञान में है। आज मंगलवार छात्र और शिक्षक और अभिभावकों के बयान लिए गए हैं। रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी जाएगी। अफीम परोसने और उसके सेवन के चार वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में ग्रामीण बरामदे में बैठे हैं। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ है। जो रुपए लेने-देन का हिसाब करता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ब्याज में जोड़ने की बात हो रही है। वीडियो में एक सरकारी शिक्षक दिखाई दे रहा है। जो रजिस्टर में वहां पर बैठे लोगों के साइन करवा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि सहयोग राशि से ही अफीम पार्टी की गई है।

Exit mobile version