देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को पूर्वाचल और मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली ट्रेन उज्जैनी एक्सप्रेस (Ujjaini Expressway) और जनता एक्सप्रेस (Janta Express) का संचालन एक मार्च से फिर से शुरू होगा। इन ट्रेनों का संचालन ठंड और कोहरे के कारण पिछले साल दिसंबर 2021 से बंद था। इन ट्रेनों के संचालन को रदद कर दिया गया था। अब इन दोनों ट्रेनों के संचालन से पूर्वांचल व मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। एक मार्च से ये दोनों ट्रेने पटरी पर दौड़नी शुरू हो जाएगी।
Read also- उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में 12 प्रतिशत की वृद्ध, धार्मिक पर्यटन में निवेश की अपार संभावनाएं
रेलवे (Railway) ने दिसंबर 2021 में कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेन को रदद किया था। जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन के दिन घटा दिए गए थे। लेकिन अब जबकि ठंड का मौसम खत्म होने को है और कोहरा भी समाप्त हो गया है तो ऐसे में आगामी मार्च महीने की शुरुआत से रदद ट्रेनों का संचालन (Rescheduling of trains from March) पटरी पर लौट रहा है। इन रदद ट्रेनों में देहरादून (Dehradun) और उज्जैन (Ujjain) के बीच चलने वाली देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन हफ्ते में मंगलवार व बुधवार को देहरादून से चलेगी। इसके अलावा एक अन्य दूसरी ट्रेन जो कि देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस है इसका भी संचालन कोहरे के चलते रद कर दिया था। अब यह ट्रेन का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। वहीं 12370 देहरादून—हावड़ा एक्सप्रेस (Hawra expressway) हफ्ते में तीन दिन के स्थान पर अब पांच दिन तक चलेगी। यह ट्रेन देहरादून से हावड़ा के बीच चलती है। इसका संचालन तीन मार्च से होगा। यह ट्रेन देहरादून से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। इसके अतिरिक्त देहरादून हावडा एक्सप्रेस 12328 जो कि सप्ताह में एक दिन चल रही थी। यह ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन चलेगी। देहरादून से यह ट्रेन बुधवार,शनिवार को चलेगी।

