ऑपरेशन क्लीन : पचास हजार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मेरठ रीजनऑपरेशन क्लीन : पचास हजार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Date:


ऑपरेशन क्लीन : पचास हजार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • पहले फरार बाद में गिरफ्तार हुआ दूसरा साथी

मेरठ। बुधवार की देर शाम सरूरपुर- लाहौरगढ मार्ग पर सरूरपुर थाना क्षेत्र में बदमाश राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशो को दबोचने का प्रयास किया तो रोहटा क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पचास हजार का ईनामी एक बदमाश मारा गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। हालांकि बाद में दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में ढेर बदमाश सरधना थाना क्षेत्र के छाबड़िया का रहने वाला दीपक सिद्धू उर्फ सत्तू था। जिस पर पचास हजार रूपये का इनाम था और सरधना के अंकुर भारद्वाज हत्याकांड में फरार चल रहा था। मारे गए गैंगस्टर बदमाश पर दर्जनों हत्या व लूट के मुकदमे पहले से दर्ज थे।

रोहटा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम सरूरपुर-लाहौर गढ़ रजवाहे के पटरी पर सरूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रासना के पास बाइक सवार दो बदमाश कुछ राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। सूचना पाकर सरूरपुर,सरधना व रोहटा पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई। इसी दौरान देर रात लगभग 9:00 बजे लाहौरगढ रजवाहे की पटरी पर पुलिया के पास बदमाश सरूरपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश सीधे पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में घुस गए। इसके बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई,जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

हालांकि बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सरधना जितेंद्र सरगम व सरूरपुर,जानी व रोहटा थानों की पुलिस ने बदमाश को कांबिंग के बाद तलाश कर लिया।सीओ सरधना जितेन्द्र सरगम ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक थाना सरधना के गांव का छबडिया का रहने वाला था और उस पर पचास हजार रूपये का इनाम था तथा वह एक माह पूर्व सरधना में हुई अंकुर भारद्वाज हत्याकांड में फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारे गए बदमाश पर एक दर्जन हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज थे। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related