ChatGPT: OpenAI ने संस्थापक सैम आल्टमैन को CEO पद से हटाया, प्रेसिडेंट ब्रॉकमैन ने दिया इस्तीफा

बिज़नेसChatGPT: OpenAI ने संस्थापक सैम आल्टमैन को CEO पद से हटाया, प्रेसिडेंट...

Date:

ChatGPT: चैटजीपीटी की निर्माता OpenAI से बड़ी जानकारी आई है। विदेशी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम आल्टमैन को सीईओ पद से हटा दिया गया है। ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने कंपनी के इस फैसले के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने एक ब्लॉग में इसका खुलासा करते हुए कहा है कि ओपनएआई के बोर्ड को अब आल्टमैन पर भरोसा नहीं रहा है। बोर्ड ने कहा कि सैम आल्टमैन के नेतृत्व क्षमता पर अब और अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसकी मुख्य वजह बोर्ड सदस्यों और सैम के बीच बातचीत में कमी और आपसी तालमेल का नहीं बन पाना बताया जा रहा है।

आल्टमैन ने ट्वीट में किया खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती ने अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यभाल संभाल लिया है। पद से हटाए जाने के बाद आल्टमैन ने एक ट्वीट में कहा है कि मैंने ओपनएआई में जितना भी समय दिया और वहां बिताया, मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे सबसे अधिक मजा कंपनी के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने में आया। इस्तीफा देना परिवर्तनकारी निर्णय था। अब आगे क्या करूंगा, क्या होगा इसको बाद में बताऊंगा।

ब्रॉकमैन ने साथियों को मेल किया

ब्रॉकमैन ने प्रेसिडेंट के पद से त्यागपत्र देते हुए कंपनी के सभी साथियों को एक मेल किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। मैं एक सुरक्षित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) बनाना चाहता था। जो समाज का कल्याण कर सके। इसको बनाने में हम काफी हद तक सफल भी हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...